Friday, September 7, 2012

नर देवा

नर देवा नर देवा हाथ बढाओ
मन की दीवार ढहाओ
जन-राष्ट हित में साथ चलो
 चलो
सब मिलकर खूब बढ़ो
ना वैमनस्यता ना विखराव
धर्मवाद ना जातिवाद के विवाद

जान से प्यारा देश हमारा
हम से देश, देश के हम प्यारे
हिन्दू बौध्द ईसाई या
मत हो कोई
जाती-धर्म के नाम
ना भेद कोई
सब जाने सब की एक पहचान
लहू का रंग एक समान
नफ़रत की तलवार ना चलाओ
बहुजन  हिताय समतावादी गाथा
धरा पर अमर बुध्द की अभिलाषा
जीओ और जीने दो
महावीर कि विजय पताका
नर से होत नारायण
हर नर से प्रीति बढाओ
मन की दीवार ढहाओ
नर देवा अब तो  हाथ बढाओ ...
........नन्द लाल भारती ...०८.०९.२०१२

No comments:

Post a Comment